क्या सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई, जानिए वायरल न्यूज़ की सच्चाई

नई दिल्ली ।  शत्रुघन सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह रिंग पहनी हुई नजर आ रही है. इसको देखकर फैन्स यह कयास लगा रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई कर ली है.

sonakshi

सोनाक्षी सिन्हा की इस फोटो ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

इस फोटो में सोनाक्षी सिन्हा भी काफी खुश नजर आ रही है. साथ में कोई और भी उनके साथ इस फोटो में मौजूद है, परंतु उन्होंने उसे क्रॉप कर दिया है. अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है, क्या उनकी खुशी की वजह सगाई है. बता दे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिलहाल शादियों का दौर चल रहा. अब ऐसा लग रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी इसमें जुड़ने वाला है. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि उन्होंने जो नई फोटो शेयर की उसको देख कर तो ऐसा ही लग रहा है.

इस तस्वीर में उनके साथ एक मिस्ट्री मैन है, जिसका सोनाक्षी ने हाथ पकड़ा हुआ है. जैसे ही सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को शेयर किया वैसे ही उनके फैंस मे काफी हलचल का माहौल है. लगातार सभी फैंस उनकी फोटो पर कमेंट कर रहे हैं. वही अब सैलब भी कमेंट करने लगे हैं.

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘SO EZ’ है. जिसको देखकर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सोनाक्षी का कोई नया प्रोजेक्ट या एंडोर्समेंट हो सकता है. जिसके लिए उन्होंने फैंस के बीच में सस्पेंस क्रीयेट किया हो. इसके आगे वह लिखती है कि मेरे लिए सबसे बड़ा दिन है और मेरा सबसे बड़ा सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है ,मैं आपके साथ इसे शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रही है .

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.