तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के फैंस को मिली डबल खुशी: जहां एक और दयाबेन की वापसी, वही घोड़ी चढ़ने वाला है पोपटलाल

नई दिल्ली | तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के दर्शक इन दिनों काफी उत्साहित है. बता दे की खबरें सामने आ रही है कि दयाबेन इस शो में वापसी करने वाली है, जो लगभग कंफर्म हो चुका है. अब शो के दर्शकों के लिए दूसरी अच्छी खबर सामने आ रही है. शो में पोपटलाल घोड़ी चढ़ने वाले हैं. बता दें कि अब बस सात फेरे लेकर पोपटलाल घर बसाने जा रहे हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में आने वाला है नया ट्विस्ट 

हाल ही में पोपटलाल ने एक लड़की प्रतीक्षा देखी, जो उन्हें काफी पसंद आई. यह रिश्ता पोपटलाल को तो मंजूर है. बस लड़की वालों की हां का इंतजार है. वही उनके हाव-भाव से लग रहा है कि उनकी तरफ से भी हां ही है. ऐसे में अब पूरी उम्मीद लगाई जा रही है कि पोपटलाल की शादी इस बार पक्की हो ही जाएगी. काफी दिनों से जिस अधूरे सपने को पूरा करने की उम्मीद वह लगाए बैठे हैं, अब वह बस पूरा होने वाला ही है. स्टोरी में आए इस नए मोड़ से दर्शक भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.

शो मे जल्द होने वाली है दयाबेन की वापसी 

वही शो के निर्माता असित मोदी ने शो के अहम किरदार दयाबेन की वापसी को लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि जल्द ही शो में दया बेन का किरदार नजर आएगा.वही अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दयाबेन के रोल में दिशा वकानी नजर आएंगी या फिर कोई और. वही इस बयान के आने से जहां दर्शक काफी खुश नजर आए, वहीं दूसरी ओर वह एक वजह से निराश भी है क्योंकि अब कहा जा रहा है कि दिशा वकानी को इस शो में रिप्लेस किया जा सकता है. इसकी बड़ी वजह है कि दिशा दूसरी बार मां बनी है, उन्होंने बेटे को जन्म दिया है और अब वह शो में वापसी शायद ना करें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.