सरकार इस नए वेतन फार्मूले पर कर रही है काम, साल 2022 में नहीं होगा फिटमेंट फैक्टर में इजाफा

नई दिल्ली । केंद्र के सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी का फायदा मिल रहा है. इसके अलावा अब उनके महंगाई भत्ते में भी वृद्धि हो सकती है. वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार अब जल्द ही सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए एक नया फार्मूला ला सकती है.

rupay

क्या सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा 

बता दें कि भूतपूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी जुलाई 2016 में इसके बारे में संकेत दिए थे. संसद के एक ऐलान के दौरान उन्होंने कहा था कि अब वेतन आयोग से हटकर कर्मचारियों के बारे में सोचना होगा. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अब नया वेतन आयोग नहीं आएगा. सरकार कुछ ऐसे फार्मूले पर काम कर रही है, जिससे कि कर्मचारियों की सैलरी में उनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से इजाफा किया जाएगा.

सरकार ऐसे प्लान पर काम कर रही है  जिससे की 68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 52 लाख पेंशन धारियों के लिए एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें 50 फ़ीसदी से ज्यादा डीए होने पर सैलरी में ऑटोमेटिक वृद्धि हो जाए. बता दें कि इस व्यवस्था को ऑटोमेटिक पें रिविजन सिस्टम का नाम भी दिया जा सकता है. वहीं कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा महंगाई दर को देखते हुए वेतन वृद्धि के लिए साल 2016 से चली आ रही सिफारिशों से उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है, अभी सरकार की तरफ से इस मामले में कोई भी फैसला नहीं आया है, इसके लिए कर्मचारियों को थोड़ा और इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़े -  उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को तगड़ा झटका, सस्ते सिलेंडरों पर सब्सिडी में कटौती

पिछले दिनों से काफी ऐसी खबरें सामने आ रही है जिसमें यह बताया जा रहा है कि  जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी हो सकती है, सूत्रों के अनुसार साल 2022 में फिटमेंट फैक्टर में इजाफा नहीं होगा, सरकार इसे बढ़ाने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं है. फिटमेंट फैक्टर पर तभी फैसला हो सकता है,जब सैलरी बढ़ाने का नया फार्मूला लाया जाएगा. सरकार लगातार इस पर काम कर रही है कि ऐसा कोई फार्मूला बनाया जाए, जिससे समय-समय पर कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होता रहे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.