Airtel लाया किफायती रिचार्ज प्लानस- एक बार रिचार्ज करवाने पर, पूरे साल तक मिलेंगे बेनिफिट

टेक डेस्क । Airtel भारत की सबसे ज्यादा यूजर बेस टेलीकॉम कंपनियों में शामिल है. कंपनी आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए -नए प्लान लेकर आती है. यदि आप भी इन दिनों कम बजट में ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है.

AIRTEL

एयरटेल ने लॉन्च किए यह शानदार रिचार्ज प्लांस

एयरटेल के ग्राहकों के लिए यह प्लान काफी बढ़िया साबित हो सकता है. कंपनी के पास काफी लोंग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान भी मौजूद है. कंपनी के इन प्लांस की शुरुआत 1799 रूपये से होती है. इसमें यूजर्स को कुल 24 gb डाटा मिलता है.  साथ ही अनलिमिटेड कॉल और 3600 s.m.s. मिलते हैं. बता दें कि कंपनी के इस प्लान की वैधता पूरे 1 साल यानी 365 दिनों की है. इसके अलावा दो अन्य लॉन्ग टर्म प्लान भी कंपनी द्वारा ऑफर किए जाते हैं .

इनमें से एक प्लान 2999 रूपये वाला है, जिसकी वैधता 1 साल की है. इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डाटा मिलता है. इसके साथ हर दिन 100 sms भी फ्री दिए जाते हैं. वहीं इसी लिस्ट में कंपनी का सबसे महंगा प्लान 3,599 रूपये का है. इस प्लान की वैधता भी बाकी प्लांस की तरह 1 साल की है. इस प्लान में यूजर को डेली 2GB डाटा, 100 s.m.s. और अनलिमिटेड कॉल की सीधा मिलती है. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको काफी ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है. इसमें डिजनी प्लस हॉटस्टार,अमेज़न प्राइम वीडियो,विंक म्यूजिक जैसी एप्स शामिल है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.