Jio का शानदार प्लान: 899 रूपये वाले रिचार्ज मे मिलेंगी 336 दिनों की वैलिडिटी, पढ़े डिटेल्स

टेक डेस्क, Jio | यदि आप रिलायंस यूजर है तो आपके लिए रिलायंस जियो एक शानदार प्लान लेकर आया है. बता दें कि अगर आप कम कीमत में 336 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में थे, तो आज की यह खबर आपके लिए है.

Jio

जियो लाया अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्लान

आज हम आपको इस खबर में ₹900 से भी कम कीमत वाले जियों के उस प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. जियो के इस प्रीपेड प्लान में 28 दिनों के लिए 2GB डाटा दिया जाता है. ऐसे ही आपको कुल 12 साइकल तक डाटा मिलता रहेगा. इस प्रकार आपको इस प्लान में कुल 24 जीबी डाटा ऑफर किया जाएगा.

साथ ही इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 28 दिनों के लिए 50 s.m.s. मिलेंगे. ऐसे ही हर साइकल में आपको 2GB डाटा के साथ 50 s.m.s. मिलते रहेंगे. वही जियों के इस प्लान की वैधता की बात की जाए तो इसमें आपको 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, यानि की इस रिचार्ज को करवाने के बाद आपको साल भर रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं होगी.

इस प्लान की कीमत ₹899 है. इस प्लान में आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा के साथ-साथ अन्य जियो ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. इस प्लान की खास बात यह है कि यह प्लान जियो फोन प्लान है, जो जियो फोन यूजर्स के लिए ही तैयार किया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.