Jio का यह प्लान दे रहा है जबरदस्त टक्कर, पूरा एक महीना चलता है यह प्लान

टेक डेस्क । टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस Jio ने एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. बता दें कि इस रिचार्ज प्लान की कीमत महज 259 रूपये है. वही इस प्लान की खास बात की जाए तो इस प्लान की वैधता पूरे 1 महीने की है. यह टेलीकॉम इंडस्ट्री का पहला ऐसा प्लान है, जो पूरे 1 महीने चलेगा. इस प्लान के आ जाने से अब 28 दिनों के रिचार्ज का झंझट खत्म हो जाएगा.

Jio Sim

रिलायंस जियो ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान 

यदि आप इस महीने 5 तारीख को रिचार्ज करवाते हैं तो आपको अगले महीने भी 5 तारीख को ही रिचार्ज करवाना होगा. कंपनी के इस प्लान को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है. आज हम आपको इस खबर के जरिए रिलायंस जियो के इस प्लान के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे. इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना डेढ़ जीबी डाटा मिलता है. जब उनके डेली डाटा की लिमिट खत्म हो जाती है, तो स्पीड कम होकर 64 Kbps की स्पीड हो जाती है. कंपनी के इस प्लान मे अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. इसके अलावा प्रतिदिन आपको 100 s.m.s. भी फ्री दिए जाते हैं. इसमें आपको जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. जियों प्रीपेड प्लान की तरह ही इस प्लान को भी कई बार रिचार्ज किया जा सकता है. एडवांस रिचार्ज प्लान 1 लाइन में लग जाते हैं, जैसे ही मौजूदा प्लान खत्म होता है तो लाइन में मौजूद अगला प्लान अपने आप एक्टिव हो जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.