गुरुग्राम: चारे में जहर निगलने से 40 भैंसों की गई जान, किसान को हुआ लाखों का नुकसान

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. यहां एक किसान की 40 भैंसों की चारे में जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हो गई है. एक साथ इतना बड़ा नुक़सान पहुंचने से किसान को गहरा सदमा पहुंचा है. इस संबंध में पीड़ित किसान ने भूसा सप्लाई करने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

Buffalo

सेक्टर-65 थाना क्षेत्र के कादरपुर निवासी किसान भीम ने बताया कि वह भैंसों का व्यापार करने के साथ- साथ दूध डेयरी भी चलाता है. उसने अरावली क्षेत्र में 41 भैंसें रखी हुई थी. यहां राजस्थान की एक कंपनी भूसा सप्लाई करती थी जिसमें दो दिन पहले जहर मिला हुआ आ गया और इसे खाते ही भैंस बेहोश होकर गिरने लगी.

भीम ने बताया कि ऐसी हालत में भैंसों को देखकर वह घबरा गया और उसने तुरंत प्रभाव से पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया. यहां भैंसों को बचाने की हरसंभव कोशिश की गई लेकिन 41 में से 40 भैंसों ने दम तोड़ दिया. उसने बताया कि इनमें से ज्यादातर दुधारू भैंसें थी और ऐसे में उसे लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

भीम सिंह ने बताया कि भूसा सप्लाई करने वाली कंपनी के खिलाफ सेक्टर-65 थाना पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने अरावली में मौके पर पहुंचकर अपना क्षेत्र नही होने की बात कहते हुए केस दर्ज करने से इंकार कर दिया. उसने बताया कि लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही, उसका पूरा बिजनेस चौपट हो गया हैं लेकिन कही उसकी सुनवाई नहीं हो रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.