30 सालों के बाद कुंभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन तीन राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. यहां कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलता है, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है. शनि देव ने 30 सालों के बाद अपनी स्वयं की राशि कुंभ में प्रवेश कर लिया है. वहीं, 13 फरवरी को ग्रहो के राजा सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद, 7 मार्च को धन और वैभव के दाता के नाम से जाने वाले शुक्र देव भी इसी राशि में गोचर करेंगे.

Jyotish Rashi Grah

कुंभ राशि में शनि, शुक्र और सूर्य का गोचर त्रिग्रही योग बनाएगा . 30 सालों के बाद ही यह योग कुंभ राशि में बनने जा रहा है. ऐसे में 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, आकस्मिक धन लाभ होगा और करियर में भी तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

त्रिग्रही योग से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि: त्रिग्रही योग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला हैं. आपकी राशि के इनकम और लाभ स्थान पर यह योग बनने जा रहा है, जिस वजह से आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा. साथ ही, निवेश से भी आपको लाभ मिलेगा. करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी. इस समय आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है. शेयर बाजार में निवेश करने से भी आपको विशेष लाभ मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

वृषभ राशि: त्रिग्रही योग करियर और कारोबार के लिहाज काफी अच्छा साबित होने वाला है, यह योग आपकी राशि के कर्म भाव में बनने जा रहा है. इस समय काम कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी. नौकरी के क्षेत्र में भी आपको अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं, कार्यक्षेत्र में आप अच्छा कार्य करेंगे. अगर आप भी नौकरी पेशा कर रहे हैं, तो जल्द ही आपको पदोन्नति भी मिल सकती है.

मकर राशि: इस राशि के जातकों का जल्द ही अच्छा समय शुरू होने वाला है. यह योग आपकी कुंडली के धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है, ऐसे में आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे है. साथ ही, बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. आप मीठा बोलकर अपना काम दूसरों से काफी आसानी से निकलवा लेंगे. फंसा हुआ धन भी मिल सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.