मोदी सरकार ने दी नए साल पर सौगात, इन जमा योजनाओं पर बढ़ाया ब्याज

नई दिल्ली | केन्द्र सरकार ने छोटे निवेशकों को नए साल पर शानदार सौगात दी है. सरकार द्वारा एनएससी, डाकघर सावधि जमा, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 1 जनवरी से ब्याज दरों में इजाफा किया गया है. ऐसे में अब इन योजनाओं में निवेश करने वालों को पहले से ज्यादा रिटर्न मिलेगा. यह लगातार दूसरी तिमाही में बढ़ोतरी है. हालांकि, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है.

PM Modi

किस योजना में कितना ब्याज

1 जनवरी से बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) पर 7 फीसदी ब्याज दर होगी जबकि वर्तमान में यह 6.8 फीसदी है. वहीं, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर भी 8 फीसदी ब्याज मिलेगा जबकि वर्तमान में यह 7.6 फीसदी है. इसके अलावा, मासिक आय योजना में भी अब 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा जबकि वर्तमान में यह 6.7 फीसदी है. इसी तरह 1 से 5 साल की अवधि की डाकघर सावधि जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है.

लंबे समय से था इंतजार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निवेशक लंबे समय से इस बढ़ोतरी के इंतजार में बैठे हुए थे और अब ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा उनके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. वित्त मंत्रालय को 2022-23 की जनवरी से मार्च तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा करनी थी. यह काम बहुत दिनों से पेंडिंग था.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

इन योजनाओं में पैसा लगाने वालों को होगा फायदा

ब्याज दरों में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद एनएससी और वरिष्ठ नागरिक बीमा योजना में निवेश करने वाले लोगों को बंपर रिटर्न मिलने की उम्मीद है लेकिन PPF में ब्याज दरें अब भी पहले जैसी ही रहेगी. बता दें कि अभी PPF में पैसा निवेश करने वालों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. रेपो रेट में पांच बार होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए यह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है. कई बैंक अपनी FD पर इससे कहीं ज्यादा ब्याज दे रहे हैं लेकिन रेपो रेट में 5 बार बढ़ोतरी के बाद भी यह 4 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसद तक हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.