महिलाओं पर मेहरबान दिल्ली सरकार, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी जबरदस्त सब्सिडी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार अपनी प्रस्तावित इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) नीति 2.0 को लागू करने की तैयारी में है. इससे जहां वायु प्रदुषण को कम करने में मदद मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा. इस नीति के तहत, महिलाओं को इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर्स वाहन खरीदने पर विशेष प्रोत्साहन के रूप में 36 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

electric scooter

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी का लाभ पहली उन 10 हजार महिलाओं को मिलेगा, जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होगा. यह प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है. जल्द ही, इसे मंजूरी मिलने की संभावना है.

उन्होंने बताया कि EV नीति 2.0 में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति किलोवाट- घंटा (kWh) 12 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी, जो अधिकतम 36 हजार रुपए तक होगी. यह नीति 31 मार्च, 2030 तक प्रभावी रहेगी और इसमें टू- व्हीलर, थ्री व्हीलर और व्यावसायिक वाहनों के लिए कई प्रोत्साहन शामिल हैं.

CNG ऑटो- रिक्शा को इलेक्ट्रिक ऑटो से बदलना अनिवार्य

टू- व्हीलर्स इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार प्रति kWh 10 हजार रुपये की सब्सिडी दे सकती है, जो प्रति वाहन अधिकतम 30 हजार रुपये तक होगी. इसके अलावा, जो लोग अपने 12 साल से पुराने ईंधन आधारित टू- व्हीलर्स वाहनों को स्क्रैप करेंगे, उन्हें अतिरिक्त 10 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी. इलेक्ट्रिक ऑटो- रिक्शा (L5M श्रेणी) के लिए, जो मौजूदा सीएनजी ऑटो की जगह लेंगे, प्रति kWh 10 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, जो अधिकतम 45 हजार रुपये तक होगी.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

12 साल से कम पुराने CNG ऑटो को स्क्रैप करने पर 20 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. नीति में यह भी प्रस्ताव है कि 10 साल पुराने सभी सीएनजी ऑटो- रिक्शा को इलेक्ट्रिक ऑटो से बदलना अनिवार्य होगा, जिसमें प्रति वाहन 1 लाख रुपये की प्रतिस्थापन राशि दी जाएगी.

CNG आटो के बंद होंगे रजिस्ट्रेशन

वाणिज्यिक माल वाहकों के लिए भी सब्सिडी प्रस्तावित है. इलेक्ट्रिक थ्री- व्हीलर मालवाहक (L5N) को प्रति kWh 10 हजार रुपए, अधिकतम 45 हजार रुपए और फोर- व्हीलर माल वाहक (N1 श्रेणी) को 75 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी. इस नई इलेक्ट्रिक नीति में CNG ऑटो- रिक्शा को चरणबद्ध तरीके से हटाने की सिफारिश की गई है, जिसमें 15 अगस्त 2025 से नए सीएनजी ऑटो का रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा. 15 अगस्त 2026 से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाले टू- व्हीलर्स वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.