PM kisan Yojana: किसानों की बल्ले- बल्ले, हर लाभार्थी को सरकार से मिलेगा एक और फायदा

नई दिल्ली । पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना हैं. इस योजना के तहत सभी 12.50 करोड़ लाभार्थियों को केंद्र सरकार की तरफ से एक और फायदा दिया जा रहा है. सरकार की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

PAISE RUPAY

विशेष ग्राम सभाओं का हो रहा है आयोजन

‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ योजना के अंतर्गत पीएम क‍िसान न‍िध‍ि (PM Kisan Nidhi) के सभी लाभार्थ‍ियों को ‘क‍िसान क्रेडिट कार्ड’ (KCC) की सुविधा दी जाएगी. इसके ल‍िए 1 मई तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित किसानों के आवेदन तैयार करके संबंध‍ित बैंक शाखाओं को भेजे जा रहे हैं.

घोषणापत्र देना जरूरी

केन्द्र सरकार की ओर से जारी निर्देशानुसार यदि पीएम किसान निधि के क‍िसी लाभार्थी के पास ‘क‍िसान क्रेडिट कार्ड’ नहीं है तो वे बैंक से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के ल‍िए आपको चुन‍िंदा कागजों के साथ घोषणापत्र देना अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

आवेदन की प्रक्रिया

बता दें कि मोदी सरकार की इस योजना का मकसद सभी किसानों तक क्रेडिट कार्ड का लाभ पहुंचाना है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को एक पन्ने के सरल आवेदन पत्र में जमीन से जुड़ा दस्‍तावेज, फसल का विवरण और यह घोषणापत्र कि लाभार्थी को किसी भी बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं मिल रही है, जैसी प्रकिया पूरी करनी होगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें पीएम क‍िसान न‍िध‍ि के हर लाभार्थी का ई-केवाईसी होना जरूरी है. इसके ल‍िए सरकार की तरफ से मोबाइल और लैपटॉप से भी फ‍िर से e-KYC की सुव‍िधा शुरू कर दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.