पीएम मोदी ने बताया अपना नया टारगेट, उत्कर्ष समारोह मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संबोधित

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्कर्ष समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया. इसी दौरान उन्होंने कहा कि भले ही वह दो बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हो, लेकिन उनका इरादा आराम करने का नहीं है. बल्कि उनका सपना सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है.

PM Narendra Modi

दो बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हो,अब आराम का समय है

इसी दिशा में अब नए -नए संकल्प और नई ऊर्जा से कार्य मे जुट जाने की तैयारी में है . साथ ही उन्होंने बताया कि 1 दिन विपक्ष के एक बहुत बड़े नेता उनसे मिलने आए और उन्होंने कहा था कि मोदी जी ये क्या करना है, दो -दो बार आपको देश ने प्रधानमंत्री बना दिया, अब आगे क्या करना है. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस नेता का नाम नहीं बताया. उन्होंने कहा कि वह उनका राजनीतिक विरोध करते रहते हैं, लेकिन मैं उनका आदर भी करता हूं.

पीएम ने बताया कि उनका मतलब था कि 2 बार प्रधानमंत्री बन गए, मतलब बहुत कुछ हो गया. उनको पता नहीं कि मोदी किसी अलग ही मिट्टी का है. ये गुजरात की धरती ने उसको तैयार किया है, इसलिए जो भी हो गया वह अच्छा हुआ, चलो अब आराम करो. उन्होंने कहा कि योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य की तरफ उनकी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में 24 अप्रैल को बाधित रहेगी जलापूर्ति, जलसंकट से पड़ेगा जूझना

अब बस सरकारी मशीनरी को भी इसकी आदत डालनी है. उन्होंने बताया कि पिछले करीब 8 सालों में सभी के प्रयासों से अनेक योजनाओं को शत-प्रतिशत सैचुरेशन के करीब करीब ला पाने की सफलता मिली है. अब हम 8 वर्ष के इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक बार फिर से अपनी कमर कस के,  सबका साथ लेकर और सब के प्रयासों से आगे बढ़ेंगे और हर जरूरतमंद और हर हकदार को योजना का लाभ दिलाने के लिए जी- जान से कार्य करेंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.