लगातार दूसरे महीने बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, यहां देखें 1 मार्च की नई कीमत

नई दिल्ली | आज से मार्च महीने की शुरुआत हो रही है और महीने के पहले ही दिन आमजन को महंगाई का जबरदस्त झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च महीने की शुरुआत में फिर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा कर दिया है. पिछले महीने यानि 1 फरवरी को भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी.

Gas Cylinder

घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में बदलाव नहीं

हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानि कीमत पिछले कई दिनों से स्थिर बनी हुई है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये का मिल रहा है.

लगातार दूसरे महीने बढ़ी कीमत

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया है. इससे पहले 1 फरवरी को भी दाम में 14 रूपए की बढ़ोतरी की गई थी और आज फिर से महीने की शुरुआत के पहले ही दिन 25 रूपए की बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

IOCL की वेबसाइट पर बदले हुए रेट जारी कर दिए गए हैं, जो कि 1 मार्च 2024 यानि आज से लागू हो रहे हैं. रेट में बढ़ोतरी के बाद 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1795 रूपए, कोलकाता में 1911, मुंबई में 1749 और चेन्नई में 1960.50 रूपए हो गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.