कार के पीछे बैठकर सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के अब कट रहे चालान, इतना लग रहा जुर्माना

नई दिल्ली | अगर आप भी कार में कहीं जाते समय पिछली सीट पर बैठते हैं और आपने सीट बेल्ट नहीं पहनी है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. यह सुरक्षा न केवल ड्राइविंग के लिए जरूरी है, बल्कि रियर सीटबेल्ट नहीं पहनने पर आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

fotojet 18

आपको बता दें कि हाल ही में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पेंडोला की कार दुर्घटना में मौत के बाद सरकार सक्ते में आई है. इसके पीछे का कारण रियर सीट बेल्ट का न होना पाया गया, जिससे एयरबैग नहीं खुल सके और उनकी मौत हो गई.

दिल्ली पुलिस ने किया अभियान शुरू

वैसे तो पिछली सीट बेल्ट लगाने के नियम पहले से ही थे, लेकिन अब लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली पुलिस ने चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के पीछे नहीं बैठने वालों का चालान काटना शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, अब तक कुल 17 चालान किए जा चुके हैं जिसमें से 10 हजार रुपये प्रति चालान के हिसाब से जुर्माने के तौर पर वसूले जा चुके हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की महिलाओं के लिए ऐलान, 27 अगस्त से मिलेगा पेंशन पत्र; इस दिन आएगी रकम
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.