कपास की फसल कर रही वारे- न्यारे, प्रति क्विंटल 10 हजार के पार पहुंचा भाव

नूंह | हरियाणा के नूंह जिलें में सफेद सोना यानि कपास की फसल किसानों की मौज कर रही है और फसल उत्पादन अच्छा होने का असर किसानों के चेहरों पर साफ झलक रहा है. जिलें के किसानों का कहना है कि बरसात कम होने के चलते इस बार कपास की फसल का उत्पादन बढ़िया हुआ है और उन्हें भाव भी अच्छा मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अच्छी क्वालिटी की कपास खरीदने में व्यापारी भी रूचि दिखा रहे हैं और हाथों- हाथ किसानों की फसल बिक रही है.

kapas

मंडी में पहुंचने लगी है कपास की फसल

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन उमेश आर्य ने बताया कि कपास की फसल की मंडियों में आवक शुरू हो गई है. भाव अच्छा मिलने की खुशी किसानों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने बताया कि भले ही इस बार कपास का उत्पादन पिछले सालों के मुकाबले कम रहा है लेकिन ऊंचा भाव किसानों को अच्छा- खासा मुनाफा दे रहा है. यूं कहें कि भाव में बढ़ोतरी ने फसल उत्पादन की कमी को पूरा कर दिया है.

10 हजार के पार मिल रहा है भाव

पिछले साल के कपास भाव की बात करें तो किसानों की फसल 7 से साढ़े सात हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी थी लेकिन इस बार किसानों की कपास की फसल 10 से 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है. किसानों ने कहा कि अच्छे भाव ने फसल उत्पादन की कसर को पूरा करने का काम किया है. भाव अच्छा मिलने से आमदनी में इजाफा हुआ है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने किसानों को सुनाई बड़ी खुशखबरी, फैमिली आईडी से जुड़ा मामला

वहीं पुनहाना अनाज मंडी की बात करें तो यहां रोजाना सैकड़ों क्विंटल कपास की फसल बिकने के लिए आ रही है. अच्छी क्वालिटी की फसल को व्यापारी हाथों हाथ खरीद रहे हैं. बता दें कि इस बार कम बरसात होने के चलते कपास की फसल में बीमारियों का प्रकोप देखने को नहीं मिला है. कुल मिलाकर कपास की फसल इस बार किसानों की बल्ले- बल्ले कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.