Haryana Government Jobs: हरियाणा के इन जिलों में होंगी DSS व DMS की भर्ती, जाने पूरी जानकारी

रेवाड़ी, Haryana Government Jobs | हरियाणा सरकार की तरफ से बेरोजगार युवक, युवतियों को एक बेहतरीन तोहफा दिया गया है. अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन सरकारी स्तर पर इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है. आपको बता दे कि पिछले कई महीनों से पूरे प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में रिक्त जिला विज्ञान विशेषज्ञ व जिला गणित विशेषज्ञ के पदों पर भर्तियां के लिए अब उम्मीदें हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि निदेशालय ने पीजीटी ( रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान तथा गणित ) शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं.

Job

अगर इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो शिक्षक को धारा प्रवाह के साथ अंग्रेजी बोलना आना चाहिए तथा उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए. जो भी शिक्षक इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह 30 जून तक पोर्टल पर आवेदन भेज सकते हैं. स्टेशन दिए जाने पर संबंधित शिक्षक को डीएमएस या डीएसएस के पद पर कम से कम 3 साल कार्य करना होगा. दूसरी तरफ जिन अध्यापकों की रिटायरमेंट में अभी 3 साल बाकी है वह इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते. रेवाड़ी जिले में पिछले लगभग दो सालों से जिला विज्ञान विशेषज्ञ का पद खाली है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

डीएमएस व डीएसएस पर रहती है ये जिम्मेदारियां

जिला विज्ञान विशेषज्ञ पर स्कूलों में विज्ञान लैब का निरिक्षण करना तथा विज्ञान मेलों इत्यादि आयोजित करने की जिम्मेदारी रहती है. वही गणित विशेषज्ञ स्कूल में गणित संबंधित गतिविधि देखता है तथा इनको स्कूल में बढ़ावा देने की जिम्मेदारी इनके जुम्मे होती है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.