डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया, इस महीने होंगे हरियाणा में पंचायत चुनाव

रोहतक | डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रविवार को रोहतक के मकड़ौली कलां गांव पहुंचे. यहां चौटाला ने जननायक जनता पार्टी की विकास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार हरियाणा के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. क्षेत्र के विकास को लेकर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा और सम्पूर्ण हरियाणा में एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे. रैली स्थल पर पहुंचने से पहले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गांव मकड़ौली कलां में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आरओ प्लांट का उद्घाटन भी किया.

dushant chautala

वहीं रैली में संबोधन के दौरान सरपंच बनने की बाट जोह रहे प्रत्याशियों को लेकर दुष्यंत चौटाला ने खुशी भरी खबर सुनाई है. पंचायत चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण तथा पिछड़ा वर्ग के श्रेणी को आठ प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाया है. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने भी इस पर से स्टे हटा लिया है. अब अगस्त या सितंबर में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार ने चुनाव आयोग के कमिश्नर से कहा है कि वो जल्द से जल्द अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि अगस्त के आखिर या सितंबर की शुरुआत में पंचायती चुनाव संभव है. हरियाणा में निकाय चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव हमने पहले भी गठबंधन में लड़ा था और आगे भी हम गठबंधन में ही लड़ेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.