Viral Video: गोहाना बस स्टैंड पर युवक करता था परेशान, तो लड़कियों ने कर दी जूते-थप्पड़ की बरसात

गोहाना | हरियाणा में दो लड़कियों का एक युवक को जमकर थप्पड़ व चप्पल से मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह मामला गोहाना के बस स्टैंड का है. लड़कियों का युवक को पीटने का यह वायरल वीडियो कल यानी 26 अप्रैल का है. जानकारी के मुताबिक लड़कियां अपने गांव से रोजाना गोहाना पढ़ने आती हैं.

Viral Video

बस स्टैंड पर पीटा जा रहा युवक इन्हीं में से एक लड़की को एक हफ्ते से तंग कर रहा था. जब लड़की ने अपने परिवार को बताया कि एक लड़का हर दिन उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है, तो लड़की के पिता और भाई ने एक साथ चलने का फैसला किया. लड़की जब बस स्टैंड पर पहुंची तो पहले से इंतजार कर रहे युवक ने उसे फिर से परेशान करना शुरू कर दिया.

तभी वहां पर युवती के भाई व पिता ने युवक को पकड़ लिया और लडकियों से पिटाई करवा दी. बाद में 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सौंप दिया.फिलहाल लड़के और लड़की के परिवार के बीच सुलह हो गई है. लड़की और उसके परिवार ने लिखित में दिया कि लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

वहीं रोडवेज के कर्मचारियों ने बताया कि कल 26 अप्रैल को दो लड़कियां लड़के की पिटाई कर रही थीं. उन्होंने बताया कि यह लड़का उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहा था. यह बात उसने अपने घरवालों को बताई तो कल उसके परिवार वालों ने लड़के को पकड़ लिया था. अक्सर पब्लिक प्लेस बस स्टैंड पर आवारा किस्म के लड़के लड़कियों को परेशान करते हैं.हमारी मांग है कि बस स्टैंड पर पुलिस चौकी बनाई जाए ताकि ऐसी घटना न हो.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस खेल स्टेडियम की बदलेगी तस्वीर, आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल व सिंथेटिक ट्रैक की मिलेगी सुविधा
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.