हरियाणा में टूटा गर्मी का 56 साल पुराना रिकॉर्ड, सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर गुरूग्राम

चंडीगढ़ | देश के सबसे गर्म राज्यों में राजस्थान और हरियाणा पहले और दूसरे स्थान पर हैं. यहां के सबसे गर्म जिलों पर नजर डालें तो देश में राजस्थान के धौलपुर में 48.5 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर में 48.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.2 डिग्री सेल्सियस के बाद 48.2 डिग्री सेल्सियस, हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जो सामान्य तापमान से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक है. इसके साथ ही साइबर सिटी में 56 साल बाद ऐसी भीषण गर्मी आई है.

Garmi 3

रोहतक ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

इससे पहले 10 मई 1966 को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसके बाद हरियाणा के रोहतक के दिन के तापमान ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वर्ष 2002 में यहां का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जबकि रविवार को रोहतक में ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम से तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही महेंद्रगढ़ के नारनौल में 47.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार और जींद में 47.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

हरियाणा के इन चार जिलों में है भीषण गर्मी

हरियाणा के गुरुग्राम, रोहतक, महेंद्रगढ़ और हिसार में दोपहर में भीषण लू से लोग झुलसते नजर आ रहे हैं. यहां शनिवार के मुकाबले गर्मी कुछ ज्यादा ही महसूस हुई. इसके साथ ही चंडीगढ़ को छोड़कर अन्य जिलों में लू चलने से तापमान अधिक बना रहा. वहीं इतनी तेज गर्मी का मुख्य कारण मैदानी इलाकों में किसी भी मौसम प्रणाली की अप्रभावीता और राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण शुष्क और गर्म पश्चिमी हवाएं हैं.

इस दिन होगी हरियाणा में बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, आंशिक प्रभाव से हवा में पश्चिमी से उत्तर-पूर्व की ओर परिवर्तन के कारण मौसम में मामूली बदलाव की संभावना है.16 मई की देर रात से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से सोमवार रात को धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही 17 मई को उत्तरी हरियाणा में अलग-अलग हवा के साथ बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

लेकिन पश्चिम और दक्षिण हरियाणा में धूलभरी हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. जिस वजह से राज्य में 18 मई तक मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहने की संभावना है.इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है.

हरियाणा के सबसे गर्म जिलें

गुरुग्राम- 48.1,रोहतक – 47.7, नारनौल – 47.5, हिसार – 47.3, जींद – 47.3, सिरसा – 47.2, झज्जर – 47.1

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!