दिल्ली में मानसून हुआ मेहरबान, इन इलाकों में बारिश की संभावना; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली | नमी और गर्मी से परेशान दिल्ली वालों को आखिरकार मानसून ने राहत पहुंचाई है. आज 26 जुलाई को कई इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ सुकून जरूर मिला है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में अगले 2 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है.

weather barish 1

आज यहां होगी बारिश

आज राजधानी के सीमापुरी, दिलशाद गार्डन, पटेल नगर और बुराड़ी और आस पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई गई है. नरेला, अलीपुर, बादिली, पीतमपुरा, पंजाबी बाग, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, लाल किला, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, लोदी में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बताई है. बता दें कि राजधानी में हो रही बारिश के चलते निचले इलाकों में जल भराव देखा गया. इस कारण कई जगह जाम की समस्या भी देखने को मिली.

यह भी पढ़े -  CSE रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दिल्ली- NCR बना देश का सबसे बड़ा ओजोन प्रदूषण हॉटस्पॉट

पूरे सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम

विभाग द्वारा आज शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के आसार बताए गए हैं. अलग- अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई गई है. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. इस पूरे सप्ताह के दौरान देश के उत्तरी हिस्सों में मध्यम बारिश देखने को मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts