हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

हिसार | हरियाणा के मौसम में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा के दर्जनों जिलों में आने वाले 3 घंटों के अंदर हल्की बारिश होने की संभावना है. जिससे वहां के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. साथ ही, मौसम भी सुहावना होगा.

हरियाणा

ताजा जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने @5.25 pm पर जानकारी दी है कि अगले 3 घंटों के अंदर सिरसा,फतेहाबाद,हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ जिले के आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. यानी कि आने वाले 3 घंटों के अंदर इन सभी जिलों और इसके आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत

बता दें कि यह जानकारी चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हिसार) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने दी है. मौसम से जुडी खबरों के लिए वेबसाइट को फेसबुक पर फॉलो करे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.