Haryana weather : फिर करवट लेगा मौसम, विभाग ने जताई ठंड बढ़ने की आशंका

चंडीगढ़ । मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है ऐसी जानकारी मौसम विभाग से मिल रही है. मौसम विभाग ने पंजाब, दिल्ली और हरियाणा सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंड हवाओं की वापसी की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया है कि 12 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी. साथ ही पश्चिमी विक्षोभ से प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान और आसपास के इलाकों से दूर चला गया है, जिस वजह से मौसम साफ हो गया है.

Sardi Cold Weather 2

 

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि जब भी कोई पश्चिमीविक्षोभ हिमालय के पास आता है और उत्तरी मैदानों में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र को प्रेरित करता है तो हवा की दिशा उत्तर पश्चिम से पूर्व की ओर बदल जाती है, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होती है. अभी हाल में ऐसा ही हुआ था जब हरियाणा का तापमान महज 48 घंटों में बढ़ गया था. अब धीरे धीरे नीचे जाना शुरू हो गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा

7 फरवरी को मात्र 6 डिग्री तापमान था और 9 फरवरी को 12.8 डिग्री के दौहरे अंक तक पहुंच गया.अब पश्चिमीविक्षोभ के जाने और प्रेरित चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कमजोर होने के बाद हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर 3 से 5 डिग्री की गिरावट आई है .24 घंटों में तापमान की 4 डिग्री गिरावट दर्ज हुई है.

हरियाणा के कई जिलों के न्यूनतम अंक एक बार सिर्फ एकअ अंक में आ गए हैं.0अब मौसम साफ रहने की उम्मीद है और दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे दिन के समय ठंड से राहत मिलेगी.हालांकि सुबह और रात में ठंड की स्थिति बनी रहेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.