सोना- चांदी छोड़ नाग, त्रिशूल और डमरू ही क्यों धारण करते हैं महादेव? जानें रहस्य

ज्योतिष डेस्क | भगवान शिव का स्वरूप बाकी देवी- देवताओं से काफी अलग माना जाता है. जहां अन्य देवता स्वर्ण और रत्नों के आभूषण धारण करते हैं, वहीं महादेव अपने शृंगार में त्रिशूल, डमरू और नाग को शामिल करते हैं. धार्मिक मान्यताओं में इन तीनों का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि भगवान शिव के इन आभूषणों में जीवन और आध्यात्मिकता से जुड़े कई गहरे संदेश छिपे हैं. महादेव का त्रिशूल सतोगुण, रजोगुण और तमोगुण का प्रतीक माना जाता है.

Shiv

इसे बुराइयों और अहंकार के नाश से भी जोड़ा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, त्रिशूल यह संदेश देता है कि व्यक्ति के जीवन में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर संतुलन होना जरूरी है. अहंकार का त्याग कर व्यक्ति आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ सकता है.

डमरू सृष्टि और लय का प्रतीक

भगवान शिव के हाथ में मौजूद डमरू को ब्रह्मांड की उत्पत्ति और लय का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, डमरू सृष्टि का पहला वाद्य यंत्र है. मान्यता है कि भगवान शिव के डमरू से निकली ध्वनि से ब्रह्मांड में संगीत के स्वरों की उत्पत्ति हुई. इसे नकारात्मक ऊर्जा के नाश और वातावरण की शुद्धता से भी जोड़ा जाता है.

नाग धारण करने के पीछे रहस्य

भगवान शिव के गले में नागराज वासुकि विराजमान रहते हैं. सांप को विष, क्रोध और अहंकार का प्रतीक माना जाता है. शिव के गले में नाग का होना इस बात का प्रतीक माना जाता है कि उन्होंने क्रोध, वासना और ईर्ष्या जैसी प्रवृत्तियों पर नियंत्रण पा लिया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान नागराज वासुकि की भक्ति से प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें अपने आभूषण के रूप में स्थान दिया था.

यह भी पढ़े -  मंदिर के ऊपर लगी ध्वजा किसकी पहचान कराती है? जानें रंग और चिन्हों का रहस्यमय महत्व

पुराणों में भी मिलता है वर्णन

भगवान शिव के त्रिशूल, डमरू और नाग के महत्व का वर्णन शिवपुराण और विष्णु पुराण में मिलता है. इन तीनों को महादेव के स्वरूप के साथ-साथ शक्ति, संतुलन, सृजन और आत्मसंयम का प्रतीक भी माना जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Haryana E Khabar किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.