हरियाणा सरकार देगी विद्यार्थियों को गीता का ज्ञान, जल्द तैयार किया जाएगा छठी से बारहवीं का पाठ्यक्रम

चंडीगढ़ ।  हरियाणा में भाजपा सरकार अब स्कूली बच्चों को गीता का ज्ञान देगी. सरकार द्वारा इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. बता दे कि जल्द ही मसौदा बनाकर शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा. सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने इस संबंध में एक कमेटी का गठन किया. यह कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौपेगी. उसके बाद आगामी सत्र से गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा.

School Students

बचपन से ही दिया जायेगा विद्यार्थियों को गीता का ज्ञान 

वही हरियाणा में लागू होने के बाद इसे पूरे देश में लागू करने के लिए केंद्र सरकार के पास भी भेजा जाएगा. बता दे कि हरियाणा का इतिहास महाभारत और गीता से जुड़ा है. कुरुक्षेत्र में हुए महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने ज्योतिश्वर में गीता का ज्ञान दिया था. इसी के महत्व को देखते हुए हरियाणा सरकार की मंशा है कि स्कूली स्तर से ही बच्चों को गीता का ज्ञान पढ़ाया जाए. बता दे की छठी से 12वीं कक्षा तक के लिए तैयार किए जा रहे इस पाठ्यक्रम को हिंदी, अंग्रेजी,  पंजाबी समेत अन्य भाषाओं में पढ़ाने की योजना है.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ लंबे मंथन के बाद सरस्वती विकास बोर्ड ने पाठ्यक्रम तैयार कराने को लेकर काम शुरू कर दिया है. इतिहासकार मानते हैं कि महाभारत और गीता का सरस्वती नदी से जुड़ाव है. कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध इसलिए हुआ था क्योंकि यहां पर सरस्वती नदी बहती थी. इसके आसपास काफी संख्या में पेड़ पौधे थे,  ताकि सैनिकों को खाने-पीने और ठहरने में दिक्कत न हों. यही भगवान श्री कृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.