कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, जानिए कब लगेगी पहली मेरिट लिस्ट

कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार एमए, एमएससी, एमकॉम व पीजी डिप्लोमा एडवांस डिप्लोमा सहित सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लेने की अंतिम आवेदन तिथि को बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है. वहीं लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ दीपक राय बब्बर का कहना है कि एमए, एमएससी एमकॉम आदि कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदक बिना किसी शुल्क के 27 सितंबर तक आवेदन कर पाएंगे. वहीं इसके अलावा पीजी डिप्लोमा,  एडवांस डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में 18 अक्टूबर तक बिना किसी शुल्क के आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा.

Kurukshetra University Kurukshetra

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि 

उन्होंने बताया कि पीजीएमए, एमएससी एमकॉम आदि कोर्स से संबंधित पहली मेरिट लिस्ट 4 अक्टूबर को जारी की जाएगी, साथ ही 6 अक्टूबर तक फीस जमा करवाने का समय दिया जाएगा. वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट 11 अक्टूबर को जारी की जाएगी और 13 अक्टूबर तक फीस जमा करवानी होगी.   तीसरी मेरिट लिस्ट को 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा और 21 अक्टूबर तक फीस जमा करवानी होगी. उन्होंने बताया कि दाखिला संबंधित अंतिम मेरिट सूची 8 नवंबर को जारी होगी और फीस 10 नवंबर तक जमा करवानी होगी.

लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ दीपक राय ने बताया कि पीजी डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा,  डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए आवेदक 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे. सभी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए पहली दाखिला सूची 22 अक्टूबर को लगेगी और फीस 25 अक्टूबर तक जमा करवानी होगी. वहीं दूसरी सूची 27 अक्टूबर को लगेगी और फिर 29 अक्टूबर तक जमा करवानी होगी. तीसरी मेरिट लिस्ट 3 नवंबर को लगेगी, फीस जमा करवाने के लिए 8 नवंबर तक का समय दिया जाएगा. अंतिम सूची 16 नवंबर को लगेगी और 18 नवंबर तक फीस जमा करवानी होगी. इस संबंध में सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दी गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.