हादसा: तेज रफ्तार वोल्वो बस पुलिस की गाड़ी व अन्य गाड़ी पर पलटी, कई यात्री घायल

कुरुक्षेत्र । शाहबाद में जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार वॉल्वो बस अंबाला की ओर से आ रही थी, बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी व एक अन्य गाड़ी को घसीट कर आगे ले गई. पुलिस की दोनों गाड़ियां आगे जाकर पलट गई. इस हादसे में गनीमत यह रही कि पुलिसकर्मियों व अन्य कार के चालक बच गए. बस में सवार कई यात्री घायल हो गए. इस हादसे में पुलिस की गाड़ी व अन्य कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

kurushetra accident news

कुरुक्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा

वही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने बताया कि शनिवार सुबह शाहाबाद में नौ गजा पीर के समीप एक कंटेनर पलट गया था. ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए  पुलिस वहां पहुंची थी. तभी अचानक अंबाला की ओर से एक तेज रफ्तार वोल्वो बस आई और उसने सड़क किनारे खड़ी कारों को टक्कर मार दी. इस टक्कर में वोल्वो बस दोनों गाड़ियों के ऊपर पलट गई. इस हादसे में पुलिसकर्मी बाल -बाल बचे. वोल्वो बस में सवार हुए यात्रियों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया. वही चोटिल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पुलिस ने वोल्वो बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.