हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 24 फसलों पर MSP गारंटी देने का नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने नए साल से पहले ही प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी है. एक तरफ जहां पंजाब के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बार्डर पर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए राज्य के किसानों को 24 फसलों पर MSP गारंटी देने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Haryana CM Nayab Singh Saini

पंजाब में आंदोलन करने की अपील

हरियाणा सरकार ने इस फैसले के जरिए पंजाब के किसानों को स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया है कि MSP गारंटी केन्द्र सरकार से नहीं बल्कि अपनी पंजाब सरकार से मांगनी चाहिए. खुद सीएम नायब सैनी पंजाब के किसानों से अपील कर चुके हैं कि उनको पंजाब सरकार से बातचीत कर हरियाणा के बार्डर से हट जाना चाहिए और पंजाब की धरती पर आंदोलन करना चाहिए.

किसानों को भरोसे में लेने की कोशिश

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीएम नायब सैनी ने 24 फसलों पर MSP देने का ऐलान किया था. मगर कोई लिखित में प्रावधान नहीं था. ऐसे में हरियाणा सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर प्रदेश के किसानों को भरोसे में लेने की कोशिश की है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

MSP पर खरीदी जाएगी ये फसलें

गेहूं, सरसों, कपास, चना, बाजरा, धान, जौ, मक्का, ज्वार, खरीफ मूंग, उड़द, अरहर, तिल, मसूर, सूरजमुखी, मूंगफली, गन्ना, रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जूट, खोपरा और ग्रीष्म मूंग

ये एजेंसियां करती है खरीद

केंद्र सरकार की ओर से भारतीय खाद्य निगम (FCI), भारतीय कपास निगम (CCI), भारतीय जूट निगम (JCI), केंद्रीय भंडारण निगम (CWC), राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नैफेड), राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) विभिन्न फसलों की खरीद करती हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.