PPP में बड़ा बदलाव, शादी के बाद ससुराल की फैमिली ID में जुड़े पुरुषों को मिली राहत

चंडीगढ़ | परिवार पहचान पत्र (PPP) प्रणाली में एक महत्वपूर्ण सुविधा जोड़ी गई है जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है. नई व्यवस्था के तहत, वे नवविवाहित पुरुष, जिनका नाम विवाह पंजीकरण के दौरान गलती से या किसी अन्य कारण से ससुराल की फैमिली आईडी में दर्ज हो गया था. अब दोबारा अपने मूल परिवार की फैमिली आईडी में शामिल हो सकेंगे. पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि राज्य में ऐसे करीब 50 हजार लोग हैं, जिन्हें इस नई सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा.

Family ID PPP Haryana

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र से जुड़ी कई व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए यह प्रावधान लागू किया गया है जिससे परिवारों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

PPP में बड़ा बदलाव

नई व्यवस्था के अनुसार, यदि किसी नवविवाहित पुरुष का नाम ससुराल की फैमिली आईडी में दर्ज हो गया है तो वह अपने जिले के एडीसी कार्यालय में जाकर संबंधित शिकायत दर्ज करा सकता है. शिकायत दर्ज होने के बाद फील्ड कोऑर्डिनेटर या प्रोग्रामर के माध्यम से इसे PPP पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. इसके बाद, एडीसी स्तर पर मामले की जांच की जाएगी और सभी तथ्यों के सत्यापन के बाद स्वीकृति प्रदान की जाएगी.

पुरुषों को मिली राहत

डॉ. सतीश खोला ने बताया कि यदि संबंधित व्यक्ति की पत्नी और बच्चे किसी अलग फैमिली आईडी में दर्ज हैं तो मंजूरी मिलने के बाद उन्हें भी उसके साथ जोड़ा जा सकेगा. यदि पत्नी और बच्चे पहले से ही ससुराल की फैमिली आईडी में शामिल हैं, तो सभी सदस्यों को एक साथ मूल परिवार की फैमिली आईडी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. परिवार के सभी सदस्य एक ही फैमिली आईडी के अंतर्गत दर्ज रहें. इससे सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा सेवाओं, प्रमाण पत्रों और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आने वाली दिक्कतों को कम किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात में CM सैनी की एंट्री, भाजपा- अकाली गठबंधन पर हुई चर्चा

नई व्यवस्था लागू होने से परिवार पहचान पत्र प्रणाली और अधिक व्यवस्थित होगी. साथ ही, ऐसे परिवारों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान भी संभव हो सकेगा जिनके सदस्य तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी कारणों से अलग-अलग फैमिली आईडी में दर्ज हो गए थे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.