22 अगस्त के बाद पंचायती राज चुनाव की तारीख, शिक्षा मंत्री के आवास पर हुई कमेटी की बैठक

चंडीगढ़ | प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव को लेकर हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह तैयार है. लेकिन सरकार 22 अगस्त के बाद ही चुनाव कराने को लेकर आयुक्त को सिफारिश भेजेगी. क्योंकि चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में चल रहे केस की सुनवाई इसी दिन होनी है. ऐसे में सरकार इस तारीख का इंतजार कर रही है. यदि कोई फैसला आता है तो सरकार इसके आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी.

sarpanch election chunav

इधर, चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू की है. चुनावी तैयारी को लेकर कमेटी की मंगलवार को शिक्षा मंत्री के आवास पर बैठक हुई. जिसमें सभी सदस्यों के साथ खुद मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. जिसमें चुनावों पर मंथन के साथ निर्णय लिया गया कि सिंबल पर उम्मीदवार उतारे जाए या नहीं, इसे लेकर फील्ड में कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाएगा. इसका आखिरी फैसला चुनाव कमेटी करेगी. जल्द ही कमेटी की दूसरी बैठक भी होगी. इसके अलावा भाजपा संगठन की ओर से सरकार को प्रस्ताव दिया गया है कि वह पंचायती राज चुनाव के साथ ही नगर निकायों के चुनाव भी करा लें. आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव को लेकर गठित कमेटी की बैठक बुधवार को होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.