लगातार बारिश से बिगड़े हालात, आसमान छूने लगी सब्जियों की कीमतें; यहां देखें ताजा भाव

चंडीगढ़ | हरियाणा के लगभग सभी जिलों में मानसून सक्रिय होने पर जमकर बारिश हो रही है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है. ऐसे में आमजन को अब सब्जियां खरीदने के लिए पहले के मुकाबले अपनी जेब को और ज्यादा ढीली करना पड़ रहा है. गृहिणियों को रसोई प्रबंधन करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. रिटेल और थोक बाजार में सब्जियों की कीमतों में लगातार वृद्धि दर्ज हो रही है.

sabji

कुछ सब्जियां तो आमजन की थाली से गायब हो चुकी है. इस वजह से खाने का स्वाद पहले जैसा नहीं रहा. वैसे तो हर साल मानसून सीजन में सब्जियों के दामों में उछाल देखने को मिलता है, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही तेजी से भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

बाहरी राज्यों से आ रही सब्जियां

खासकर पिछले लगभग दो सप्ताह की बात करें, तो सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है. आलू, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च जैसे सब्जियां 30% तक महंगी हो चुकी है. इसका असर घरेलू बजट के साथ साथ लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर भी पड़ रहा है. दुकानदारों का कहना है कि लगातार हो रही बरसात के चलते स्थानीय स्तर पर उत्पादित सब्जियों की सप्लाई नाममात्र रह गई है. ज्यादा बारिश से कई जगहों पर सब्जियों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की मिट्टी जांचने के लिए खरीदी जाएंगी 332 नई किट

दुकानदारों ने बताया कि इस मौसम में सब्जियां बहुत जल्द खराब हो जाती है. इसलिए लंबे समय तक स्टॉक कर रखना काफी रिस्की रहता है. ऐसे में अगले 2 महीने तक सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है. अब डिमांड के हिसाब से दूरदराज के राज्यों से मंडियों में सब्जियों की सप्लाई शुरू हो चुकी है. इनमें किराया, भाड़ा व दूसरे खर्चे लगने के बाद स्वाभाविक तौर पर कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती हैं. इसका सीधा असर सब्जियों के रिटेल व थोक बाजार में नजर आ रहा है.

प्रमुख सब्जियों की ताजा कीमतें (प्रति किलोग्राम)

आलू 25
प्याज 20
टमाटर 40
घीया 40
तौरी 40
हरी मिर्च 20
नींबू 70
बैंगन 50
खीरा 30
अरबी 60
फूलगोभी 100
बंदगोभी 20
शिमला मिर्च 100
पेठा 30
परमल 40
अदरक 80
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.