हरियाणा पुलिस ने जीता दिल, पीसीआर में कराई महिला की डिलीवरी

फरीदाबाद | दिल्ली के नज़दीक फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है. जहां, संतोष नगर में समय पर एंबुलेंस सेवा न मिलने की वजह से दो महिला पुलिसकर्मियों ने एक महिला की डिलीवरी पुलिस की पीसीआर वैन में कराई. फिर थोड़े ही समय के भीतर उसे बीके अस्पताल में भी भर्ती करवा दिया गया.

यहां हम आपको मुख्य रूप से बता दें कि महिला ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, वे दोनों ही सकुशल हैं. ऐसी स्थिति में महिला पुलिसकर्मियों की तरफ़ से सही समय पर उठाए गए इस कदम की हरियाणा पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने भी प्रशंसा की है. सभी इस समय पर हरियाणा पुलिस की सराहना करता हुआ नज़र आ रहे है.

Webp.net compress image 12

दो लोगों को दिया पुलिस ने नया जन्म

इस मामले में विशेष रुप से मिली जानकारी के जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि, सेक्टर- 16 ए महिला थाने में पुलिस कंट्रोल रूम से रात के समय पर यानी करीब 12 बजे बताया गया कि संतोष नगर में एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है, कहा गया कि कभी भी बच्चा हो सकता है और मौके पर अभी तक एंबुलेंस नहीं आई है.

ऐसे में सूचना मिलते ही थाने से प्रधान सिपाही कपिला और सिपाही पूजा अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची. वहां महिला को दर्द से कराहते हुए देखा और उसी समय पर महिला की डिलीवरी पुलिस की पीसीआर वैन में कराई. उनके इस कार्य को आज हर कोइ सलाम कर रहा है. ऐसे में लोगों को कहना है कि पुलिस ने न केवल मां की जान बचाई है,बल्कि साथ ही साथ बच्चे की भी जान बचाई है. इस दौरान उन्होंने दो जनों को एक नया जीवन दिया है.

रास्ते में रोककर कराई डिलीवरी

पुलिस कर्मियों ने उसी समय पर महिला को पीसीआर में लिटा दिया और फिर बीके अस्पताल की ओर चल दिए किन्तु, रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा काफी ज्यादा बढ़ गई थीं. फिर दोनों महिला पुलिस कर्मियों ने पीसीआर रोक कर महिला की डिलीवरी कराई वहीं बीच रास्ते में करवाई. इसके बाद वह उसे बीके अस्पताल में ले गए. महिला ने बेटी को जन्म दिया. ऐसे में यह कहना बिल्कुल ग़लत नहीं होगा कि समय रहते महिला पुलिसकर्मियों के पहुंचने की वजह से डिलीवरी ठीक- ठाक हो गई है.

पुलिस की हर जगह हो रही तारीफ

पुलिसकर्मियों द्वारा उठाए गए गए इस काम की महिला के स्वजन के साथ साथ आस पास के लोगों ने भी जम कर सराहना की है. इस मामले में लोगों का साफ़ तौर पर कहना है कि पुलिस की वजह से ही महिला और उसका बच्चा सही सलामत है. आज वे दोनों इस दुनिया को देख सकते हैं. ऐसे में अगर मौके पर पुलिस पर पुलिस नहीं आती तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी. सेक्टर -16 ए महिला थाने की प्रभारी नेहा राठी जी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि किसी भी तरह के सामाजिक कार्य में पुलिस हमेशा आगे रहते हैं. यही सबसे बड़ी वजह रही है कि पुलिस की मौजूदगी में आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करती है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts