Jio का यह प्लान दें रहा है Airtel और VI को कड़ी टक्कर, जानिये जियों के इस लेटेस्ट रिचार्ज प्लान के बारे में

टेक डेस्क | Jio अपने ग्राहकों के लिए एक नया रिचार्ज प्लान लेकर आया है. बता दे कि जियो के इस रिचार्ज प्लान में जियो अनलिमिटेड कॉल्स का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. जियो के इस रिचार्ज को हर जगह से नहीं किया जा सकता.

jio airtel vi

जियों लाया अपने ग्राहकों के लिए यह शानदार प्लान 

जियों की तरफ से रेगुलर कस्टमर को ही जियो का यह प्लान दिया जा रहा है. आप पेटीएम, फोन पे या गूगल पे से इस रिचार्ज को नहीं कर सकते, इसके लिए आपको माय जिओ ऐप का यूज करना होगा. इस रिचार्ज को एक्टिवेट करने के लिए आपको माय जियों ऐप ओपन करनी होगी.

उसके बाद आपको वहां पर बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे.  उनमे आपको टॉप उप का ऑप्शन नजर आएगा . उसके बाद आपको काफी फंक्शंस दिखाई देंगे. इनमें आपको सबसे नीचे 155 रूपये वाले टॉप अप का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करने के बाद आपको वहां पर अपना नंबर दर्ज करना होगा, उसके बाद आसानी से रिचार्ज हो जाएगा.

जानिए 155 रूपये वाले रिचार्ज प्लान के बारे में 

जियो के 155 रूपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को काफी सुविधाएं दी जा रही है. जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी, उन्हें 2GB डाटा भी ऑफर किया जाएगा. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. डाटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट नहीं रुकेगा, बस इसकी स्पीड घटकर 64 kbps हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  Jio ने पेश किया नया सस्ता वॉइस कॉल प्लान, अन्य कंपनियों की उड़ गई नींद

साथ ही ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 300 s.m.s. भी फ्री दिए जा रही है. वही जियों का 149 रूपये वाला प्लान भी ज्यादा बिकने वाले प्लानो में शामिल है. इसमें भी ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल और एक जीबी डाटा मिलता है. इस प्लान में ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा,  जियों सिक्योरिटी और जियों क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.