ट्रेनों से हटेगा स्पेशल टैग और रेल यात्रा हों जाएगी सस्ती, जानिए मंत्री ने क्या कही बड़ी बात

नई दिल्ली । ओडिशा दौरें पर पहुंचे केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल किराए पर यात्रियों को राहत प्रदान करने के संकेत दिए हैं. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही ट्रेनों से स्पेशल टैग हटाएं जाएंगे और बढ़ा हुआ किराया कम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोविड-19 से हालात सामान्य होने पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो रही है. अब यात्रियों को कोरोना काल से पहले की व्यवस्था के अनुरूप कम किराया चुकाना होगा. उन्होंने बताया कि आने वाले तीन महीनों के भीतर ट्रेनों से स्पेशल टैग हटा दिए जाएंगे.

RAIL TRAIN

डाकघरों से रेल टिकट खरीदने में रुचि

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश के 25 हजार से अधिक डाकघरों में भी रेल टिकटों की बिक्री हो रही है. आमजन इसको पसंद भी कर रहा है और आने वाले समय में इसका दायरा बढ़ाने पर काम किया जाएगा. आम जनता का स्पीड पोस्ट और पार्सल सिस्टम को पसंद कर रहे हैं. कई नई योजनाओं के जरिए डाक विभाग की सेवा का आमजन तक विस्तार करने को प्राथमिकता दी जाएगी.

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन, मरीज अथवा ऐसे यात्री जो चलने में असमर्थ हों, उनके लिए महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर व्हील चेयर और बैट्री चालित कार की व्यवस्था की गई है.सुविधाएं सुगमतापूर्वक लेने के लिए IRCTC की वेबसाइट पर इनकी बुकिंग कर सकते हैं. व्हील चेयर के लिए बुकिंग सुविधा 21 रेलवे स्टेशनों पर दी जा रही है.

सीनियर सिटीजन को रियायत

वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विशेष श्रेणी के यात्रियों को पहले की तरह किराये में रियायत भी मिलने लगेगी. रेल मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रखें हुए हैं. इसके साथ ही रेल मंत्री ने इस दौरें पर दक्षिण-पूर्व रेलवे और पूर्वी तट रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक कर रेलवे की योजनाओं का जायजा लिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.