संसद कूच की तैयारी में किसान, हिंसा न हो इसके लिए हाथ बांधकर पहुंचेंगे संसद तक

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजने के बाद भी सरकार से बातचीत का कोई भी रास्ता नहीं खुल रहा है, जिसकी वजह से किसानों का गुस्सा बढ़ने लगा है. किसान संसद कूच की तैयारी कर रहे हैं. अब किसानों का कहना है कि किसी तरह की हिंसा नहीं हो, इसके लिए हाथ बांधकर संसद तक मार्च किया जाएगा.

kisan aandolan

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने शेयर किया वीडियो 

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य गुरनाम सिंह चढूनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके किसानों व आम लोगों से इसके बारे में सुझाव मांगा है. साथ ही आंदोलन को बढ़ाने के लिए अन्य सुझाव भी देने की अपील की है. इस तरह आंदोलन को तेज करने के लिए किसान अब बड़े फैसले ले सकते है. जिसके लिए जल्द से जल्द संयुक्त मोर्चा की बैठक की जाएगी. कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने को 7 महीने का समय हो गया है. इस बीच किसानों व सरकार के बीच 11 बार बातचीत हो चुकी है.

लगातार बढ़ रहा है किसानों का गुस्सा 

गृहमंत्री  अमित शाह किसानों से वार्तालाप कर चुके हैं इसके बावजूद भी अभी तक कोई हल नहीं निकाला गया. बातचीत करने के लिए संयुक्त मोर्चा ने पहल करते हुए एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी, लेकिन उसके बावजूद भी कोई बात नहीं बनी. जिसकी वजह से किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है. अब किसान मानसून सत्र के दौरान संसद मार्च की तैयारी कर रहे हैं. बता दे कि पहले भी किसानों ने दो बार संसद मार्च का ऐलान किया है. 1 फरवरी को संसद मार्च का फैसला दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च में बवाल के बाद निरस्त करना पड़ा, तो वहीं मई में संसद मार्च करने के फैसले को हिंसा की आशंका के कारण निरस्त किया गया.

यह भी पढ़े -  सरकार की नई स्कीम से युवाओं की होगी कमाई, 31 मई तक करें आवेदन; हर महीने मिलेगा 9 हजार रुपये स्टाइपेंड
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.