साईं भक्तों के लिए राहत भरी खबर, मई में भी खुले रहेंगे शिरडी वाले साईं बाबा मंदिर के कपाट

नई दिल्ली | 1 मई से शिरडी साईं मंदिर बंद रखने के फैसले की खबर देशभर के कई न्यूज चैनलों पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. इन खबरों में शिरडी साईं मंदिर प्रशासन की ओर से कहा गया था कि महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने शिरडी के साईं बाबा मंदिर की सुरक्षा में CISF की तैनाती की है. इससे मंदिर प्रशासन नाराज है. उसका कहना है कि मंदिर की सुरक्षा CISF के हाथ में आने से श्रद्धालुओं को परेशानी होगी. लेकिन अब इससे जुड़ी एक नई अपडेट सामने आ रही है.

Sirdi Sai Baba Mandir

बता दें कि देश- दुनिया से करोड़ों लोगों की साई बाबा में श्रद्धा है. साई बाबा का सबसे प्रसिद्ध मंदिर शिरडी वाला ही माना जाता है. यहां पर श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया दान करोड़ों रुपए में पहुंच जाता है.

मीटिंग में हुआ था ये फैसला

मंदिर की सुरक्षा में CISF की तैनाती से नाराज़ मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने बुधवार को मीटिंग करके 1 मई से शहर को बेमियादी बंद करने का ऐलान किया था. हालांकि, मंदिर के एक पुजारी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट का शहर बंद से कोई लेना-देना नहीं है. ऐसे में अब मंदिर प्रशासन की ओर नई सूचना जारी की गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में बारिश से राहत, गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत

साईं भक्तों के लिए राहत भरी खबर

शिरडी, श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्तसंस्था, शिरडी की तरफ से श्री साईबाबा समाधी मंदिर में दर्शन, मंदिर की सभी आरती तथा सभी धार्मिक विधी यथावत सोमवार 1 मई 2023 को तथा इसके बाद भी शुरू रहने वाले हैं. इसी प्रकार से संस्थान के सभी श्री साई प्रसादालय, सभी भक्त निवास स्थान तथा सभी अस्पताल आदि सुविधाएँ यथावत नियमित रूप से शुरू रहेगी. यह सूचना संस्थान के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी श्री राहूल जाधव जी द्वारा दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.