हरियाणा सहित उत्तर भारत में लगातार 4 दिन रहेगी छुट्टियां, ये सेवाएं रहेगी बंद

नई दिल्ली | देशभर में त्यौहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान सार्वजनिक छुट्टियों पर एक नजर डालना भी बेहद अनिवार्य है. लेटेस्ट अपडेट यह है कि 10 अक्टूबर से लगातार 4 दिन की छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो चुका है. इसका सीधा असर विभिन्न सेवाओं पर देखने को मिलेगा. जैसे सरकारी आफिस बंद रहने से कई जरूरी काम अटक जाएंगे और बैंकों की छुट्टी रहने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेगी.

Bank Holidays

14 अक्टूबर तक रहेगी छुट्टियां

कैलेंडर के अनुसार, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और झारखंड समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में 10 अक्टूबर से लगातार 4 छुट्टियां आ रही है. 10 अक्टूबर को सप्तमी की छुट्टी हैं जबकि 11 अक्टूबर को महा अष्टमी और महानवमी एक साथ है.

वहीं, 12 अक्टूबर को देशभर में दशहरा पर्व मनाया जाएगा. अगले दिन 13 अक्टूबर को रविवार होने के चलते देशभर में छुट्टी रहेगी. यानि 14 अक्टूबर, सोमवार से ही नियमित कामकाज फिर से पटरी पर लौटेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, तेज हवाओं की चपेट में आए 3 विमान; जांच शुरू

दिवाली पर कब- कब रहेगी छुट्टी

29 अक्टूबर को धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत होगी. 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी. धनतेरस 29 अक्टूबर के बाद छोटी दिवाली 30 अक्टूबर और दिवाली 31 अक्टूबर को अवकाश रहेगा. 1 अक्टूबर को भाई दूज के अवसर पर छुट्टी रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.