हरियाणा में अनाज मंडियों के कामकाज पर पड़ेगा असर, मौसम विभाग ने जताई बरसात की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून की विदाई हो चुकी है. जिस वजह से राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क रहने लगा है. मगर अब मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 8 अक्टूबर की रात से सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 9 या 10 अक्टूबर को प्रदेश में आंशिक बादल छाने और कहीं- कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही, 11 अक्टूबर से एक बार फिर उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलेंगी.

weather barish 1

मंडियों का कामकाज भी हो सकता है प्रभावित

अगर बरसात की संभावना बनती है तो मंडियों का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है. मौजूदा समय में हरियाणा की अनाज मंडियों में गेहूं और बाजरा की जमकर आवक हो रही है. अभी उठान की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है जिस वजह से मंडियों में बाजरा और गेहूं के ढेर लगे हुए हैं. ऐसे समय में बरसात की संभावना किसानों के लिए बुरी खबर है.

राज्य में मौसम रहेगा शुष्क

फिलहाल, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऐसी स्थिति बनेगी कि इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. इस बीच शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान हिसार के बालसमंद में 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

रात के तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग ने बताया है कि रात के तापमान में गिरावट आएगी और मौसम फिर शुष्क हो सकता है. इन दिनों सुबह के समय हल्के कोहरे के साथ- साथ हल्की ठंड भी महसूस की जा सकती है. दिन में हल्की गर्मी रहेगी. वर्तमान मौसम प्रणाली के तहत दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि 9 अक्टूबर को प्रदेश के अलग- अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.