हरियाणा: परिवार पहचान पत्र पर हाईकोर्ट की मुहर, चुनौती देने वाली याचिका खारिज, जाने पूरा मामला

नई पहल: पीने के पानी की थी समस्या, ग्रामीणों ने मिलकर 100 साल पुराने बंद कुएं को फिर किया पुनर्जीवित

फरीदाबाद: बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा होने से टला

महेन्द्रगढ़ में खुलेंगे तरक्की के द्वार, जल्द मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब का निर्माण कार्य होगा शुरू

फतेहाबाद के इस गांव में सवा 4 लाख रुपए में बिकी देशी गाय की बछड़ी, 2100 रुपए की माला व पैर छूकर किया विदा

किसानों की होगी चांदी, अब 15 फीट तक होंगी ईख की लंबाई, मिठास भी ज्यादा

पिता के अधूरे सपने को बेटे ने किया पूरा, खेत की जिम्मेदारी संभाली तो हुआ मालामाल

हरियाणा में बिजली फुल, फिर भी गुल ओवरलोड से लग रहें कटो ने उड़ाई रातों की नींद

गुरनाम चढूनी ने मनोहर लाल को कहा पाकिस्तानी, भड़के विज ने कहा- नासमझी की बात ना करें

खुशखबरी: 4500 कम्प्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों का अनुबंध अगले वर्ष 31 मार्च तक बढ़ाया

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला हुए जेल से रिहा, जेबीटी भर्ती घोटाले में मिली थी सजा

प्राईवेट पार्ट में बोतल डालकर गर्भवती गाय की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

किसान आंदोलन: गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में सरकार की अनुमति के बिना जिला नहीं छोड़ सकेंगे डीसी

मंहगाई का तड़का: हरियाणा में अमूल, वेरका दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी

फरीदाबाद सीमा में बसे 1400 परिवारों के लिए राहत की खबर, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फरीदाबाद । पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों को संरक्षित करने के उद्देश्य हेतु राज्य सरकार द्वारा घोषित’ प्राण वायु देवता’ योजना को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया फरीदाबाद जिले में भी शुरू हो गई है. पुराने पेड़ों की उचित देखभाल करने के लिए चलाई गई इस योजना के अंतर्गत 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेड़ों की देखभाल करने वालों को सरकार हर साल 2,500 रुपए पेंशन राशि देने का काम करेंगी.

TREE ROAD 2

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस योजना को लागू किया था. इस घोषणा के बाद वन विभाग ऐसे पेड़ों को चिह्नित करने में लगा हुआ है जो 75 वर्ष से अधिक पुराने है. घोषणानुसार बुढ़ापा पेंशन की तरह ही पेड़ों के रखरखाव के लिए दी जाने वाली पेंशन में भी हर वर्ष बढ़ोतरी की जाएगी. पेड़ सरकारी विभाग की जमीन पर है तो पेंशन का हकदार भी विभाग ही होगा. इस पेंशन राशि से पेड़ की सुरक्षा हेतु चारों तरफ ग्रिल लगवाई जा सकेंगी तथा पानी और लोगों के बैठने का इंतजाम भी किया जा सकता है.

150 साल से भी अधिक पुराना है बरगद

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव भकला पट्टी में 150 साल से भी अधिक पुराना बरगद का पेड़ मिला है. इसकी जड़ें दूर-दूर तक फैली हुई है. इस पेड़ के रखरखाव का जिम्मा चंद्रपाल, तेजपाल और सतपाल के जिम्मे है. पेड़ की घनी छाया होने के कारण यहां से गुजरने वाले व्यक्ति इसके नीचे अक्सर आराम फरमाते हुए नजर आते हैं. तिगांव निवासी हरिचंद नागर ने बताया कि ऐसा ही एक पेड़ भुआपुर रोड़ स्थित मोहन राम मंदिर के पास भी है.

100 साल पुराना है गूलर का पेड़

नीमका निवासी जगबीर ने बताया कि भूमिया माता के मंदिर के पास करीब 100 साल पुराना गूलर का पेड़ है. गर्मी के मौसम में भूमिया माता की पूजा अर्चना करने आने वाले लोग इस पेड़ की छांव का आनंद उठाते हैं. यह पंचायती जमीन पर खड़ा हैं.

सदियों पुराने है कदंब और ढाक

नवादा गांव के पूर्व सरपंच ने बताया कि गांव के राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर कदंब और ढाक के सदियों पुराने पेड़ है. ये करीब 100 से 500 साल पुराने है. उनके पूर्वज अक्सर पेड़ों के इतिहास के बारे में बताते थे.

निजी लोगों सहित सरकारी जमीनों पर जितने भी पुराने पेड़ है,उनका सर्वे कर सूची सरकार को भेजी जा रही है. ऐसे अगर कहीं और भी पेड़ है तो प्लीज़ वन विभाग को सूचित करें. उनको भी सत्यापित करके उसी अनुसार योजना में शामिल किया जाएगा-राजकुमार, जिला वन अधिकारी, फरीदाबाद

BJP पर बरसे टिकैत, कहां- हमारे मंच पर दिखे तो एक-एक के बक्कल उतार दिए जाएंगे

रोहतक में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, बेटी बोली-पापा की नहीं थी किसी के साथ दुश्मनी

हरियाणा सरकार ने दिया आंदोलनकारियों पर कड़ी सख्ती का संकेत, तीन टोल भी खुलवाएं

हरियाणा सरकार ने शिक्षक तबादला पॉलिसी में किया संशोधन, ट्रांसफर ड्राइव में सभी शिक्षक लेंगे भाग