RRB NTPC 2020: एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, नोटिफीकेशन जारी

जानकारी: आरआरबी (Railway Recruitment Board) द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, अब जल्दी परीक्षा होने की सम्भावना है. आरआरबी एनटीपीसी के अंतर्गत होने वाली भर्ती से करीब 35000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती होगी, नोटिफिकेशन जारी कर यह भी सूचना दी गई है. एडमिट कार्ड परीक्षा केन्द्र में ले जाना अनिवार्य है.उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाईल, पेजर, ब्लूटूथ इत्यादि परीक्षा केन्द्र में ले जाने की सख़्त मनाही है.

Railway

आर आर बी एन टी पी सी की परीक्षा दो चरणों में होगी. सी बी टी की परीक्षा को पास करने के पश्चात कुछ ही परीक्षार्थी अगले चरण तक पहुंचेंगे. यह परीक्षा 90 मिनट की होगी.परीक्षा शुरू होते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर घड़ी आ जाएगी. निर्धारित समय में दिए गए प्रश्नों को हल करना होगा क्योंकि अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा.

परीक्षा का केंद्र दूसरे शहर में भी हो सकता है किंतु परीक्षार्थियों को समय रहते अपने केंद्र पर पहुंचना होगा. परीक्षा से 4 दिन पूर्व जारी किया जाएगा परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड जिसमे उन्हे एग्जाम सेंटर की जानकारी,परीक्षा की तारीख और परीक्षा के समय जैसी जानकारी प्राप्त होगी. सभी उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि रिपोर्टिंग टाइम या गेट क्लोजिंग का टाइम परिक्षा से 1 घंटा पहले दिया गया है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts