23 मई को बंद रहेंगे खाटूश्याम मंदिर के कपाट, इस दिन से होगी श्रद्धालुओं की एंट्री

चंडीगढ़ | राजस्थान के जिला सीकर के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में 24 मई को शाम 5 बजे के बाद ही श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे. दरअसल, इस दिन बाबा श्याम का तिलक और विशेष सेवा पूजा की जाएगी. ऐसे में मंदिर 18.5 घंटे के लिए बंद रहेगा. मंदिर समिति ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

Khatu Shyam Mandir

इस दिन खुलेगा मंदिर

श्री श्याम मंदिर समिति मंत्री श्याम सिंह चौहान ने आदेश जारी कर कहा है कि 24 मई को बाबा श्याम का विशेष सेवा पूजन व तिलक किया जाएगा. ऐसे में 23 मई को रात 10:30 बजे से मंदिर दर्शन के लिए बंद हो जाएगा जो अगले दिन 24 मई को शाम 5 बजे खुल जाएगा.

मंदिर कमेटी ने की ये तैयारी

गौरतलब है कि बाबा श्याम का तिलक और श्रृंगार विशेष पर्व, आयोजन और अमावस्या के बाद किया जाता है. वहीं, सीकर के खाटू श्याम मंदिर में हर महीने लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. अब यहां श्रद्धालुओं के लिए रींगस से खाटू तक 17 किमी समर्पित पैदल मार्ग भी बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.