रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, चंडीगढ़- गोरखपुर के बीच संचालित होगी समर स्पेशल ट्रेन; देखें टाइम- टेबल

चंडीगढ़ | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. नॉर्थ रेलवे द्वारा चंडीगढ़- गोरखपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया गया है. गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे द्वारा यह फैसला लिया गया है. यह ट्रेन चंडीगढ़ से 27 अप्रैल से शुरू होकर 27 मई तक चलेगी. इसी प्रकार गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिए वापसी की ट्रेन 26 अप्रैल से शुरू होकर 28 मई तक चलेगी.

Railway Station

ये रहेगा शेड्यूल

रेलवे द्वारा जारी की गई समय- सारणी के मुताबिक, यह ट्रेन रात सवा 11 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान कर अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए अगले दिन शाम 06:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग का नया निर्देश, HRMS डेटा सत्यापन के बिना नहीं होगी ट्रांसफर प्रक्रिया

इसी तरह वापसी में रात 10:05 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 02:10 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 डिब्बे, एसी तृतीय श्रेणी के 6 कोच, एसी सेकंड क्लास के दो डिब्बे, एसी फर्स्ट क्लास के एक कोच सहित एक लगेज डिब्बा और एक एसएलआरडी डिब्बा होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.