HSSC ग्रुप C संशोधित रिजल्ट को लेकर हाईकोर्ट में नहीं हुई सुनवाई, अब इस तारीख का करना होगा इंतजार

चंडीगढ़ | हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा इसी साल 14 जून को घोषित किए गए ग्रुप C पदों के संशोधित रिजल्ट पर सोमवार यानि कल 7 जुलाई को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई क्योंकि पीठ ने इस मामले की फाइल ही नहीं लगाई थी. हालांकि, हाईकोर्ट की पीठ ने इस मामले की सुनवाई के लिए अब अगली तारीख 16 जुलाई निर्धारित की है.

HSSC

कई अभ्यर्थियों की नौकरी पर खतरा

इससे पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संशोधित रिजल्ट पर रोक लगा दी थी. यह संशोधन पिछड़े वर्ग के प्रमाण पत्रों से जुड़े एक पुराने हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर किया गया था. इस संशोधित रिजल्ट में करीब 1700 नए अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली थी, जबकि 781 नौकरी प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी बाहर हो गए. अब इन अभ्यर्थियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है.

HSSC ने ग्रुप C पदों के लिए पिछड़े वर्ग श्रेणी के प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किए थे, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. जस्टिस जगमोहन बंसल की खंडपीठ ने HSSC के इस फैसले को रद्द कर दिया था. इस फैसले के आधार पर HSSC ने 14 जून को संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया था, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई और जस्टिस संदीप मौदगिल की खंडपीठ ने संशोधित रिजल्ट पर रोक लगाते हुए याचिकाओं को HPSC की तरफ से दायर अपीलों के साथ सुनवाई का आदेश जारी कर दिया.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

युवाओं ने दिया था यह तर्क

याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया था कि हरियाणा सरकार के पास परिवार पहचान पत्र का पूरा डेटा मौजूद हैं. उससे उनकी जाति की पुष्टि आसानी से की जा सकती है. हरियाणा सरकार व HSSC ने ऐसा न करके उनकी उम्मीदवारी को ही रद्द कर दिया, जो सरासर ग़लत है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.