हरियाणा के युवाओं को अब नौकरी के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, सीएम खट्टर ने किया ये प्लान तैयार

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के निजी क्षेत्र में युवाओं के रोजगार पर अब नजरे गडा दी है. जल्द ही सीएम मनोहर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 2 दिन में 100 बड़े औद्योगिक घरानों से संवाद करने जा रहे हैं. इस दौरान वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) के पोर्टल पर तैयार कुशल युवाओं का डाटा बेस साझा करेंगे. इससे औद्योगिक घरानों के मालिक कुशल युवाओं को अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं.

Manohar Lal Khattar CM

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

औद्योगिक घरानों के साथ सीएम की चर्चा में यह पता लगाया जाएगा कि निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार कैसे सृजित किया जाए. इस महत्वपूर्ण बैठक में उद्योग कार्यबल की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों और दोनों पक्षों द्वारा आवश्यक कुशल युवाओं को सामने रखा जाएगा. सरकार दावा कर रही है कि 2021 में निगम के माध्यम से 1 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी गई है.

सरकार ने अब तक किया ये काम

हरियाणा विधानसभा ने राज्य में निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण प्रदान करने वाला एक विधेयक पारित किया है. ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है. हरियाणा सरकार में बीजेपी की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने चुनाव के दौरान जनता से यह वादा किया था. हरियाणा स्टेट एंप्लॉयमेंट ऑफ लोकल कैंडिडेट बिल 2020 के मुताबिक, यह आरक्षण 50 हजार रुपये से कम वाली प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में ही लागू होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

आरक्षण 10 साल के लिए लागू

शुरुआत में यह आरक्षण 10 साल के लिए लागू किया गया है. बिल के अनुसार, यह आरक्षण निजी कंपनियों, सोसायटियों, ट्रस्टों और पार्टनरशिप फर्मों पर लागू है. यदि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं तो स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार योग्य बनाया जायेगा जिस जिले में कंपनी स्थापित है, वहां के केवल 10% युवाओं को ही नौकरी में आरक्षण मिलेगा. राज्य के अन्य जिलों के युवाओं को 65% आरक्षण दिया जाएगा.

इस वजह से किया जा रहा फोकस

स्थानीय युवाओं के रोजगार पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फोकस होना भी एक बड़ी वजह है. वह कारण है भाजपा द्वारा 2019 के चुनाव के दौरान राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा. इसलिए सीएम राज्य के बड़े औद्योगिक घरानों से संवाद करने वाले हैं. सरकार की ओर से उद्योग विभाग को इसके लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.