हरियाणा के शहरों में दिल्ली की तर्ज पर खुलेगी हाईटेक मार्केट, इन लोगों को पहुंचेगा खास फायदा

फरीदाबाद | हरियाणा की मनोहर सरकार (Manohar Govt)  लोकल उत्पाद को बढ़ावा देने हेतु एक नई पहल करने जा रही है. प्रदेश सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा के तमाम बड़े शहरों में हाईटेक मार्केट बनाने का फैसला लिया है. इससे जहां सूबे की शान बढ़ेगी तो वहीं हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे और साथ ही लोकल उत्पाद को बाजार का मंच प्रदान करने में मदद मिलेगी.

Tibbati Market Bazar

हाल ही में हरियाणा के पंचकूला में हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी की बैठक हुई थी, जिसमें फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्रों में सांझा बाजारों को बनाने का फैसला किया गया है. सरकार के इस फैसले से स्वयं सहायता समूह के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा क्योंकि उन्हें अपने उत्पाद को बाजार में उपलब्ध कराने का बेहतर विकल्प मिलेगा.

जगह तलाशने के आदेश जारी

दिल्ली हॉट की तर्ज पर फरीदाबाद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में साझा बाजार बनाने का फैसला लिया गया है. इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उच्च अधिकारियों की हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी के अधिकारियों के साथ भी बातचीत हो चुकी है. इस फैसले के बाद अब नगर निगम कमिश्नरों को भी ऐसी जगह तलाशने के निर्देश जारी किए गए हैं, जहां सांझा बाजार बनाए जा सकें.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में कूड़ा संकट खत्म करने की तैयारी, 1350 टन क्षमता वाले प्लांट होंगे तैयार

स्वयं सहायता समूहों के लोगों को मिलेगा लाभ

प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इन बाजारों में स्वयं सहायता समूहों के लोगों को प्राथमिकता से जगह दी जाएगी ताकि उन्हें अपने उत्पाद बेचने और कला दिखाने का बेहतर मंच मिल सकें. इन बाजारों में हस्तशिल्प को भी मौका दिया जाएगा जिससे स्वयं सहायता समूह के लोगों को भी अपनी आजीविका के लिए उत्पाद बेचने का सुनहरा मौका मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.