पंचायत चुनावों को लेकर सीएम खट्टर का बड़ा बयान, बताया इस तारीख को हों जाएगा फैसला

हिसार । अपने दो दिवसीय दौरे हिसार दौरे के दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज गांव गंगवा में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के निवास स्थान पर पधारे. यहां सुबह चाय-पानी के बाद उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायतों और नगर निकाय चुनावों जल्द ही हों जाएंगे.

haryana cm press conference

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण पहले से तय था. उनकी सरकार ने 42% का फैसला कर लिया था और हमारी सरकार की मंशा है कि महिलाओं के लिए पंचायतों में 50% आरक्षण हों लेकिन किसी ने इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दायर इसे चुनौती दे दी है.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब इस मामले में अगली सुनवाई 29 मार्च को हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस दिन पंचायत चुनावों पर फैसला हो जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं कटाई का सीजन समाप्त होते ही नगर निकाय संस्थाओं के चुनाव करवाएं जाएंगे.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

बता दें कि यहां से मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिसार दौरे के दूसरे दिन मंगाली गांव में बालाजी गौशाला के वार्षिक समारोह में शिरकत करने पहुचेगें. इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ कृषि मंत्री जेपी दलाल, नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता व विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा भी मौजूद रहेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.