झज्जर | हरियाणा में लाल डोरे को लेकर सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है, जी हां अब हरियाणा राज्य में 242 गांव और वह तीन शहरों को लाल डोरा मुक्त करने जा रहा है. आपको बता दें राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस और महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर यानी 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामित्व योजना लांच होगी.
स्वामित्व योजना तहत देश के हर जिले के 11-11 गांव को लाल डोरा मुक्त किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी की स्वामित्व योजना को शुरू करने वाला हरियाणा पहला राज्य बनने वाला है. आपको बता दें हरियाणा के करनाल जिले की नरसिंह तहसील का सिरसी ऐसा पहला गांव है जो डोरा मुक्त किया जा चुका है.
इस दिन हरियाणा के 22 जिलों के कुल मिलाकर 242 गांव में 3 शहरों को जो तीन शहर लाल डोरा मुक्त किए जाएंगे. उन्होंने करनाल , जींद और सोहना शामिल हैं. बता दें नरेंद्र मोदी की स्वामित्व योजना को शुरू करने वाला हरियाणा पहला राज्य है. हरियाणा में इस योजना को सबसे पहले शुरू करने के कारण पूरे देश में हरियाणा को सराहा गया है |
