22 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का महीना, भगवान भोलेनाथ के भक्त इस तरह करें खास पूजा-अर्चना

ज्योतिष | अबकी बार सावन (Sawan 2024) के महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है. इस दौरान कई अद्भुत संयोग भी बन रहे हैं. सावन के महीने की शुरुआत सोमवार से ही हो रही है. ऐसे में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है. भगवान शिव के भक्त सावन के महीने में विशेष पूजा- अर्चना करते हैं, जिससे बाबा प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं.

Sawan

22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार

सावन के इस पवित्र महीने में की गई पूजा से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. इस दौरान कई अद्भुत संयोग भी बन रहे हैं. इस साल कृष्ण पक्ष में 2 सोमवार और शुक्ल पक्ष में तीन सोमवार पड़ रहे है, जो बहुत ही लाभकारी माने जाते है. 22 जुलाई को पहला सोमवार, 29 को दूसरा, 5 अगस्त को तीसरा, 12 अगस्त को चौथा और 19 अगस्त को पांचवा और अंतिम सावन महीने का सोमवार है. 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा.

अर्पित करें ये खास चीजें

सावन में ही मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाता है. बता दें कि यह व्रत सुहागिन महिलाएं रखती है, जो मंगलवार को 23 जुलाई, 30 जुलाई, 6 अगस्त और 13 अगस्त को है. सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा, अभिषेक, शिव स्तुति, मंत्र जाप करने का खास महत्व बताया गया है. भक्तों की तरफ से इस दौरान भगवान भोलेनाथ को गाने का रस, गाय का कच्चा दूध, शहद, घी, मिश्री, गंगाजल, सफेद चंदन, अक्षत, काला तिल, भांग, धतूरा आदि भी अर्पित किए जाते हैं.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.