अपने पुराने ड्राइविंग लाइसेंस को स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस में करे कन्वर्ट, जाने कैसे

नई दिल्ली ।  यदि आपके पास गाड़ी है तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी अवश्य ही होगा. कभी आपको यह ख्याल आया कि आप अपने पुराने ड्राइविंग लाइसेंस को स्मार्ट डीएल में कन्वर्ट कर सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको अपने पुराने ड्राइविंग लाइसेंस को स्मार्ट डीएल में कन्वर्ट करने के बारे में बताएंगे. बता दे कि ट्रेडिशनल ड्राइविंग लाइसेंस का एडवांस वर्जन अब स्मार्ट डीएल है, जो माइक्रोचिप से लैस होता है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से उस व्यक्ति से जुड़ी हुई सारी जानकारी होती है.

driving liceense

पुराने DL को स्मार्ट DL में करें कन्वर्ट

इसके अलावा इस स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस में धारक का बायोमैट्रिक डाटा, जैसे उंगलियों के निशान, ब्लड ग्रुप,  उनके रेटिना का स्केन आदि कंप्यूटरीकृत किया जाता है. वही यह ड्राइविंग लाइसेंस हेंडी, टिकाऊ और अपने पास रखने मे आसान होता है. साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस के किसी तरह के फटने या डैमेज होने के जोखिम से भी बचाता है. अगर आप भी अपने पुराने ट्रेडिशनल डीएल को स्मार्ट डीएल में बदलना चाहते हैं तो आपको आरटीओ कार्यालय या आरटीओ वेबसाइट पर जाना होगा. इस वेबसाइट पर आपको आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करने होगे . शुल्क का भुगतान करने और अपना बायोमेट्रिक जमा करने के बाद आपको एक स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

अब आपको वह तरीका बताते हैं जिसकी सहायता से आप आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आपको राज्य परिवहन विभाग (state transport department) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और स्मार्ट कार्ड डीएल आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा.
  • फॉर्म को भरें और आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करें.
  • आरटीओ पर जाएं और आवेदन पत्र जमा करें. इसके शुल्क का भुगतान करें और ड्राइविंग टेस्ट शेड्यूल करें.
  • एक बार आपका ड्राइविंग टेस्ट क्लियर हो जाने के बाद अपना बायोमेट्रिक्स जमा करें. जिसमें फ़िंगरप्रिंट, रेटिना स्कैनिंग और तस्वीरें शामिल होती हैं.
  • इस प्रोसेस को पूरा करने बेदा पंजीकृत पते यानी कि रजिस्टर्ड एड्रेस पर स्मार्ट कार्ड डाइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा.
  • स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय आपको ₹200 का शुल्क देना होगा.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.