दिल्ली- एनसीआर के लाखों वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, ऐसे वाहनों को देखते ही जब्त करेगी पुलिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अब 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को लेकर सड़क पर निकलना महंगा पड़ सकता है. पुलिस अब ऐसे वाहनों को जब्त करेगी. पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने इस संबंध में सभी डीसीपी को निर्देश दिए हैं. प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस मुद्दे पर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों को लेकर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी. वाहन जब्त करने के साथ ही चालक पर 10 हजार रुपए के जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है. उन्होंने बताया कि जिलें में करीब दस लाख वाहनों में से 20% वाहन ऐसे हैं जो 10 और 15 साल का समय पूरा कर चुके हैं.

TRAFFIC POLICE

नई कबाड़ नीति के तहत लिया निर्णय

पुलिस आयुक्त ने बताया कि केन्द्र सरकार की नई कबाड़ नीति के तहत अब 15 साल पुराने वाहनों को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं होगी. वहीं निजी वाहनों के लिए यह अवधि 20 वर्ष तय की गई है. लेकिन दिल्ली- एनसीआर में रहने वालों के लिए यह नियम लागू नहीं है. एनजीटी के अनुसार एक डीजल वाहन 24 पेट्रोल गाड़ियों या 40 सीएनजी वाहनों के बराबर प्रदुषण करता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

दिल्ली- एनसीआर में लागू नहीं होगी 20 साल वाली नीति

दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजधानी के अलावा हरियाणा के 13 जिलें करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेन्द्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल आते हैं. पुलिस आयुक्त ने बताया कि अगर आपकी कार दिल्ली एनसीआर में रजिस्टर है और उसके रजिस्ट्रेशन पर 15 साल की वैधता लिखी है ,तब भी वह डीजल वाहन है तो 10 साल और पेट्रोल वाहन है तो 15 साल ही चल सकेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.