गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित शहरों को लाल डोरा मुक्त करने की तैयारी, कैबिनेट मीटिंग में लाया जाएगा अध्यादेश

पंचकूला । स्वामित्व योजना को गांवों में अमलीजामा पहनाने के बाद हरियाणा की मनोहर सरकार का फोकस अब गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित प्रदेश के शहरों की जमीन को लाल डोरा मुक्त करने की ओर है. प्रदेश सरकार इस संबंध में अध्यादेश लाने की तैयारी में है और बाद में इस पर हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में मुहर लग सकती है. पांच अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा सकता है.

Webp.net compress image 11

पांच अगस्त को हरियाणा कैबिनेट की बैठक

पांच अगस्त को सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हरियाणा सचिवालय में बुलाई गई है. इस बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर निर्णय लेने के साथ ही मानसून सत्र की तारीख का भी ऐलान हो सकता है.

शहरों को लाल डोरा मुक्त करने की तैयारी

5 अगस्त को हरियाणा सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में शहरी भूमि को लाल डोरा मुक्त करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है. इस पर बैठक के दौरान सहमति जताई जाती है तो सरकार इस संबंध में अध्यादेश लाएगी जिसे विधानसभा के मानसून सत्र में पारित किया जा सकता है. कोविड 19 की मौजूदा स्थिति को भांपते हुए प्रदेश सरकार की कोशिश रहेगी कि अगस्त के दूसरे पखवाड़े में विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित किया जाएं.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा सचिवालय भी अपनी कोशिशों में जुटा हुआ है. पिछले वर्ष विधानसभा का मानसून सत्र 26 अगस्त से शुरू हुआ था लेकिन उस वक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सहित कई मंत्रियों और विधायकों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से विधानसभा की कार्यवाही एक दिन बाद ही स्थगित कर दी गई थी. बाद में नवम्बर के महीने में मानसून सत्र आयोजित किया गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.